पित्त की पथरी में कौन सी सब्जी खाएं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 14:44

पथरी होने पर ये 5 सब्जियां नहीं बढ़ाती 'स्टोन' का साइज! जानें पथरी में खाई जाने वाली सबसे हेल्दी सब्जियां
kidney stone diet : आपको अपनी डाइट में इन 5 सब्जियों को शामिल करना चाहिए, जो कि आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये सब्जियां।

ये 5 सब्जियां नहीं बढ़ाती 'स्टोन' का साइज!
kidney stone diet : किडनी स्टोन यानी की गुर्दे की पथरी (kidney stone) एक व्यक्ति के लिए दर्द के साथ-साथ आपकी परेशानी को बढ़ाने का काम करती है। इतना ही नहीं जब ये पेशाब के रास्ते में रुक जाती है तो व्यक्ति को तेज दर्द का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोगों को पथरी होने पर कुछ विशेष तरह के परहेज की सलाह दी जाती है लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि उन्हें पथरी के दौरान किन सब्जियों का सेवन करना चाहिए। अगर आप भी पथरी की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अपनी डाइट में इन 5 सब्जियों (kidney stone diet) को शामिल करना चाहिए, जो कि आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये सब्जियां।




1-ब्रोकली (broccoli For Kidney Stones)

किडनी स्टोन से परेशान लोगों को अपनी डाइट में कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरी सब्जियों को शामिल करने की जरूरत होती है, जो कि पथरी को बनने से तो रोकती है साथ ही उसका साइज भी नहीं बढ़ाती है। बता दें कि ब्रोकली कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरी होती है, जो कि पथरी को बनने से रोकने में मदद करती है। Also Read - पीरियड्स के दौरान इन 4 तरीको से पता चल सकता है आपको हुआ कौन सा थायराइड! जानें थायराइड से होने वाली परेशानियां


2-शिमला मिर्च (Bell Pepper For Kidney Stones)

विटामिन सी, विटामिन के, ए, फाइबर और बीटा-कैरोटीन से भरपूर शिमला मिर्च भी गुर्दे के पथरी से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद होती है। शिमला मिर्च की एक खासियत ये भी है कि इसमें कैलोरी न के बराबर होती है।


3-केला (Banana For Kidney Stones)

अगर आपको गुर्दे की पथरी है और आपको कुछ दिनों में दर्द होता रहता है तो आपको अपनी डाइट में केला शामिल करने की जरूरत होती है। केला कैल्शियम का भंडार है, जो पथरी की समस्या को कम करने के साथ-साथ राहत पहुंचाने का काम करता है। Also Read - Weight Loss With Spice : किचन के इन 5 मसालों से वजन करें कम, आज से शुरू कर दें इनका सेवन


4-मटर और बींस (beans For Kidney Stones)

मटर और बींस न सिर्फ कैल्शियम बल्कि प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और जिंक जैसे पोषक तत्वों से संपन्न होती है। मटर का सेवन बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे स्टोन को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है।


5-नींबू (Lemon For Kidney Stones)

नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स है साथ ही इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड पथरी की समस्या को कम करने में मदद करता है। आप नींबू को कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे आसान तरीका है आप इसका ताजा रस सब्जियों में मिलाकर सेवन करें, जो आपको फायदा पहुंचाने में मदद करेगा। Also Read - Avoid food with Tea: चाय के साथ खाई जाने वाली ये चीजें बना रही बीमार, जानें किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info